यूपीः अगवा छात्रा से पुलिस लाइन के पास गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से सब्जी लेकर टेंपो से लौट रही आठवीं कक्षा की छात्रा को टेंपो चालक और उसके दो साथियों ने टेंपों में ही दबोच लिया और उसे पुलिस लाइन के निकट ले जाकर गैंगरेप किया।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात में ही छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी का लोहिया महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
14 साल की है लड़की
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा बुधवार की शाम बाजार से सब्जी लेकर टेंपो से घर लौट रही थी। मोहल्ला कुटरा निवासी दीपक उर्फ दीपू जाटव टेंपो चला रहा था।
मोहल्ला ग्रानगंज निवासी निहाल दिवाकर पहले से टेंपो में बैठा था। किशोरी को बैठाने के बाद चालक दूसरे रास्ते से जाने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसका मुंह दबा दिया।
दोनों उसे पुलिस लाइन के पीछे सरसों के खेत में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद मोहल्ला सिविल लाइन मढ़ैया निवासी राजू चौहान को भी बुला लिया। राजू ने भी छात्रा से रेप किया। इसके बाद तीनों भाग निकले।
आरोपी हुए गिरफ्तार
देर रात तक छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। कुछ देर बाद छात्रा अस्त-व्यस्त हालत में घर पहुंची। मां को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।
गैंगरेप की जानकारी मिलते ही कोतवाली से आला अफसरों को सूचना दी गई। एएसपी रामभवन चौरसिया, सीओ सिटी वाईपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद ही महिला एसओ अर्चना गौतम भी पहुंच गई।
पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद आरोपियों की घर दबिश दी। पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को दबोच लिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।