{"_id":"f3bf3ef00648421c7a0bfe36241339ec","slug":"minor-girl-raped-by-youth-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप: 'घर में कोई नहीं था, वो जबरन घुस आया'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप: 'घर में कोई नहीं था, वो जबरन घुस आया'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
एक लड़की अपने घर में अकेली थी। मां-बाप घर से बाहर गए हुए थे। यह बात जानकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक जबरन घर में घुस गया।
विज्ञापन
उसने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से रेप किया और भाग गया। लड़की ने घरवालों से पड़ोसी की दरिंदगी बयां की। वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
हैवानों की सेनाः विचलित कर सकती हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
मामला दिल्ली के डाबड़ी क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय शबनम (परिवर्तित नाम) पास के सरकारी स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी सोनू (21) जबरन घर में घुस गया और दो छोटे भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।
विज्ञापन
बेटे निकले हैवानः मां को मारा और कच्चा खा गए
आरोपी ने सोमवार को इसी तरह दोबारा वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया।