{"_id":"85ff3cca2d2c5a9e01bb7c7b74b1530c","slug":"minor-girl-raped-by-two-men-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली फिर शर्मसार, नाबालिग से 4 दिन गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली फिर शर्मसार, नाबालिग से 4 दिन गैंगरेप
ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई, कानून और भी कड़ा कर दिया गया, लेकिन महिलाओं की सिसकियां जस की तस हैं।
विज्ञापन
न वे घर में सुरक्षित हैं और न ही सड़कों पर। बुरी नजरें हर रोज किसी न किसी महिला को जिंदगी भर का जख्म दे रही हैं।
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके से 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसे अगवा किया और चार दिनों तक उससे गैंगरेप किया।
मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीमा (परिवर्तित नाम) सपरिवार बाबा हरिदास नगर इलाके में रहती है। बुधवार की रात वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी
शिकायत में उसने बताया कि 24 अगस्त को दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ फरीदाबाद ले गए, जहां चार दिनों तक बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया।
28 अगस्त को दोनों ने उसे वापस घर के पास छोड़ दिया। साथ ही दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी से डरी होने की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन