फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   minor girl raped by friend's brother

सहेली को ले गई घर तो भाई ने कर दिया रेप

Sat, 21 Dec 2013 12:56 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 Dec 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped by friend's brother

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की कक्षा सात की छात्रा से उसकी सहेली के भाई समेत चार युवकों ने घर में बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

विज्ञापन


ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा को उसकी सहेली रास्ते से अपने घर बहला ले गई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल कर तोड़फोड़ और फायरिंग की। बीती देर रात कोतवाली में भी लोगों ने पुलिस पर गुस्सा उतारा।

पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तनाव के मद्देनजर इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की तेरह वर्षीय छात्रा कक्षा सात में पढ़ती है। गुरुवार दोपहर बाद वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। रास्ते में मिली सहेली बाद में ट्यूशन चलने को कह कर उसे अपने घर ले गई। परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। वहां सहेली के भाई और पहले से मौजूद उसके तीन दोस्तों ने छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस लाइन स्थिति पशु चिकित्सालय के पास वाहन से उतार कर फरार हो गए। देर तक घर न लौटने पर शाम को खोजबीन कर परिजन किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में घर ले आए तो उन्हें पूरा वाकया पता चला।
 
घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों में गुस्सा फैल गया। रात में ही लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल कर फायरिंग और तोड़फोड़ की। कुर्सी-मेज, बाइक आदि क्षतिग्रस्त कर दी। जब तक पुलिस पहुंची, लोग मौके से तितर-बितर हो लिए।

पीड़िता के संग कोतवाली पहुंच कर पिता ने मोहल्ला भूसामंडी निवासी सहेली, उसके भाई आमिर और तीन अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पूर्व पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की बजाए मामले को दबाने की भरसक कोशिश की तो परिजन कोतवाली में हंगामा करने लगे।


सूचना मिलते ही सीओ सिटी वाईपी सिंह पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जगदीश तिवारी ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। मुख्य आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी राजेंद्र पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed