{"_id":"53afb292e12f6dad3fbd9ccdb1e31f6a","slug":"minor-girl-rape-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद भागी, मददगार ने फिर लूट ली इज्जत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप के बाद भागी, मददगार ने फिर लूट ली इज्जत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की अपनी सहेली के घर गई तो उसके पति ने उसकी आबरू लूट ली। वहां से वह जैसे-तैसे भागी तो रास्ते में दूसरे युवक ने भी उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
जबकि उस युवक ने उसे सकुशल घर पहुंचाने का भरोसा दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कर्नाटक के मंगलोर जिले की है।
टीओआई के अनुसार, संगीता (परिवर्तित नाम) ने बताया कि सोमवार को जब वह अपनी सहेली के घर गई थी तो उसके 42 वर्षीय पति संतोष ने कमरे में बंद करके उससे रेप किया।
विज्ञापन
किसी तरह वह उसकी कैद से भागने में सफल हो गई। घर जाते वक्त रास्ते में उसने एक कार रोकी। कार चालक 25 वर्षीय जगदीश ने उसे घर छोड़ने का वादा किया। वह कार में बैठ गई तो जगदीश की नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
वह कार को एक सुनसान इलाके में ले गया और उससे रेप किया। सोमवार को जब संगीता घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने बताया कि जगदीश मंगलवार को संगीता को लेकर उसके घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में उसके परिजन मिल गए। उन लोगों ने जगदीश की पिटाई की।