फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Minor Girl Rape and Murder Bareilly.

10 साल की मासूम से दरिंदगी, रेप के बाद गला घोंटा

Sat, 30 Jan 2016 12:36 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
Minor Girl Rape and Murder Bareilly.

बरेली के नवाबगंज में 10 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले उससे बलात्कार किया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


खेत से गन्ने की पताई लेकर लौट रही चौथी कक्षा में पढ़ने वाली दस साल की एक छात्रा से दरिंदगी के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

हैवानियत की हद पार करते हुए दरिंदे ने उसके नाजुक अंग पर डंडे से कई वार किए। छात्रा का अर्द्धनग्न शव खेत से बरामद कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


दरिंदगी की यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नवाबगंज कस्बे से सटी एक बस्ती के पास हुई। गांव में अनुसूचित जनजाति के कुछ महावत परिवार रहते हैं, जो जानवर पाल कर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। पशु पालन के अलावा कुछ लोग मजदूरी भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी में पढ़ने वाली छात्रा की नृशंस हत्या

Minor Girl Rape and Murder Bareilly.

बस्ती में रहने वाले एक ग्रामीण की पत्नी दोपहर बारह बजे गांव के एक किसान के खेत पर मजदूरी पर गन्ने की छिलाई करने गई थी। उसके साथ उसकी 10 वर्षीय पुत्री भी थी, वह गन्ना छिलाई कर निकलने वाली पताई सर्दी से बचाव को अलाव जलाने के लिए घर ला रही थी।

एक बार तो बालिका खेत से पताई घर पर डाल गई, लेकिन दोबारा खेत से पताई लेकर चली बालिका घर नहीं पहुंची और रास्ते से ही लापता हो गई। घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने खोजबीन की तो शाम के समय छात्रा का अर्द्धनग्न शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। छात्रा के वस्त्र भी गायब थे।

दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा अपने तीन भाई बहनों में मझली थी। घटना की जानकारी पर डीआईजी आशुतोष कुमार, एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव के अलावा फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिलहाल अभी दरिंदे का पता नहीं लग पाया है।

 बच्ची दोपहर में खेत से गन्ने की पताई लेकर लौटते समय लापता हुई थी। घर न पहुंचने पर परिवार वालों के तलाश करने पर उसका शव खेत से बरामद हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed