फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   minor girl murdered after rape in up

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

Mon, 01 Dec 2014 03:14 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
minor girl murdered after rape in up

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पांच साल की बच्ची से बलात्कार किया। मासूम बच्ची हैवानियत बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने वहीं पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गुस्साए लोग बच्ची के शव को लेकर थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने हत्या, दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पांच वर्षीय एक बालिका करीब एक माह पूर्व जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने ननिहाल घूमने आई थी। घटना से पहले रविवार की दोपहर करीब तीन बजे वह एक विद्यालय के पीछे खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गांव का ही 22 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और उसके नाना के सामने ही उसे बिस्कुट खिलाने लगा।

खून से लथपथ मिली लाश

minor girl murdered after rape in up

कुछ देर बाद बालिका के नाना किसी काम से कहीं और पर चले गए तो युवक बच्ची को लेकर विद्यालय के पीछे स्थित एक खेत में गया। वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। पांच साल की बच्ची से यह दर्द सहा नहीं गया और उसने वहीं पर दम तोड़ ‌दिया।

शाम करीब पांच बजे तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसके नाना को चिंता होने लगी। वह परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ खोजबीन के लिए निकले। काफी खोजबीन करने के बाद उन्होंने खेत में खून से लथपथ शव देखा। शोर मचाने पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए।

गुस्साए परिवार के लोग शव लेकर ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विष्णु पटेल के खिलाफ हत्या, दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी होते ही सीओ चुनार प्रदीप वर्मा पहुंचे और थानाध्यक्ष जमालपुर आरके सिंह के साथ घटनास्थल को देखा।

सीओ, चुनार प्रदीप वर्मा ने बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने हत्या, दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

48 घंटे में तीन हत्याओं से थर्राया आगरा

minor girl murdered after rape in up

आगरा में 48 घंटे के भीतर व्यापारी नेता समेत तीन सनसनीखेज हत्याकांडों से जनता दहशत में है। पुलिसवाले अपराधियों को पनाह दे रहे हैं। उनके साथ शराबखोरी कर रहे हैं। ऐसे में डीआईजी लक्ष्मी सिंह को मोर्चा संभालना पड़ा।

राजामंडी बाजार कमेटी के अध्यक्ष हेमनदास की हत्या में शामिल अपराधियों की पुलिसकर्मियों की साठगांठ पर कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों को हत्याकांड के षड्यंत्र में नामजद करें।

डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को तीन दिन का समय दें। या तो वह प्रांजल और उसके साथियों को गिरफ्तार करके लाएं, अन्यथा उन्हें भी मुकदमे में नामजद करके जेल भेजें। उन्होंने कहा कि गली के गुंडों को माफिया नहीं बनने दें। जो पुलिसकर्मी आपराधिक छवि के लोगों के साथ दोस्ताना रखते हों, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जुए-सट्टे के अड्डों को किसी हालत में नहीं चलने दिया जाए। जो थानेदार काम नहीं करेगा, उसे सस्पेंड कर दें। इसके बाद डीआईजी सेवला मंडी में पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। भरोसा दिलाया कि तीनों घटनाओं के आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

व्यापारी नेता के हत्यारोपियों पर इनाम
राजामंडी बाजार कमेटी के अध्यक्ष हेमनदास हत्याकांड में दो दिन बाद भी हत्यारोपी प्रांजल और उसके साथी हाथ नहीं आए हैं। टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। एसएसपी ने तीनों हत्यारोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें, 28 नवंबर की दोपहर को व्यापारी नेता हेमनदास की शाहगंज के गोविंद नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या में मंसा देवी गली के अपराधी प्रांजल, चेतन और प्रवीन को नामजद किया था। हत्यारोपियों का सुराग नहीं मिलने पर एसएसपी ने तीनों पर इनाम घोषित कर दिया। पुलिस प्रांजल के गोकुलपुरा में रहने वाले अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed