{"_id":"c6f6d85d72d68ab29c503e15918937f8","slug":"minor-girl-commits-suicide-after-gangrape-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से गैंगरेप, लड़की ने जान दी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर में घुसकर नाबालिग से गैंगरेप, लड़की ने जान दी
इंद्री (करनाल)/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खाकर मां-बेटी जब रात को सोने गईं तो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि यह रात उनकी जिंदगी की सबसे भयावह रात होगी। दरिंदे बेटी की अस्मत को तार-तार कर देंगे और उसका साथ भी हमेशा के लिए छूट जाएगा।
विज्ञापन
घटना हरियाणा के करनाल जिले के एक गांव की है।
11वीं में पढ़ने वाली रीता (परिवर्तित नाम) शनिवार रात अपने घर में सो रही थी। अंधेरे में गांव के दो युवक उसके कमरे में घुस गए। उसका मुंह बंद कर उससे गैंगरेप करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान दूसरे कमरे में सो रही रीता की मां जग गई। ऐसे में दोनों युवक छत के रास्ते फरार हो गए। इस घटना से आहत रीता और उसकी मां ने कीटनाशक पी लिया।
पढ़ें:- पत्नी की हत्या की और फेसबुल पर डाल दी तस्वीरें
विज्ञापन
परिजनों ने मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रीता का शव परिजनों को सौंप दिया। रीता की मां का करनाल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पढ़ें:- कपड़े उतारे और विदेशी युवती से करने लगा अश्लील हरकत
डीएसपी बलजिंदर सिंह ने बताया कि गांव के युवक धर्मवीर और सतबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।