फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Minor Gangraped by five Men in Collectorate permise in Bihar

बिहार: कलेक्ट्रेट परिसर में नाबालिग से गैंगरेप

Wed, 07 Jan 2015 06:39 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
Minor Gangraped by five Men in Collectorate permise in Bihar

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समाहरणालय परिसर (कलेक्ट्रेट) में स्थित आपातकालीन संचार केंद्र में पांच युवकों ने रविवार की रात एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया।

पीड़ित जब जंक्शन पर पहुंची, तो उसकी व्यथा सुन लोगों ने रेल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली है नाबालिग

Minor Gangraped by five Men in Collectorate permise in Bihar

मुख्य आरोपी बेगुसराय जिले का बताया जा रहा है। युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह लुधियाना से सीतामढ़ी अपने बहनोई के यहां जाने के क्रम में यहां पहंची थी।

बहनोई का दोस्त विनोद कुमार उसके साथ था। दोनों खाना खाने के लिए ढाबे की तलाश में थे, उसी समय जितेंद्र पासवान नामक युवक उसे जबरन संचार केंद्र ले गया।

वहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विनोद को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर नाबालिग से गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed