{"_id":"8fad5ed474a6250bbf931ce365f7eac2","slug":"minor-allegedly-sexually-harassed-in-bengaluru-school-hindi-news-bm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरू: 8 साल की बच्ची से स्कूल में दरिंदगी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बंगलुरू: 8 साल की बच्ची से स्कूल में दरिंदगी
Updated Thu, 08 Jan 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरू में स्कूल के अंदर मासूम बच्चियों से हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को एक बार फिर ऐसी ही वारदात सामने आने से लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने स्कूल पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, स्कूल के टीचर पर 8 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। जिसका विरोध कर रहे अभिभावकों का गुस्सा अचानक भड़क उठा। प्रदर्शन कर रहे लोग टीचर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज करके उन्हें वहां से भगाया गया। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें बंगलुरू में एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं जिनमें स्कूल में बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई थी।
जब स्कूल में हुआ था बच्ची से गैंगरेप
टीओआई की खबर के मुताबिक, बीते साल तीन मामले सामने आए थे जिन्होंने देशभर में सनसनी फैला दी थी। 63 साल के एक टीचर ने स्कूल में 8 साल की बच्ची का कई महीने तक यौन शोषण किया। मामला अगस्त 2014 में सामने आया तो हड़कंप मच गया।
इस घटना के एक महीने बाद ही विबग्योर हाईस्कूल में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया। इसके विरोध में अभिभावकों ने काफी प्रदर्शन भी किया था।
अक्तूबर 2014 में भी एक टीचर ने स्कूल में 4 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। पीड़ित बच्ची एलकेजी (LKG) की छात्रा थी।
घटना ने लोगों का गुस्सा भड़काया, जिसके बाद पुलिस ने ऐसे मामलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की। सरकार ने भी ऐसी घटनाओं के आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने का प्रस्ताव पास किया।