फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mexico drug cartel prison break

एक मील लंबी सुरंग से भाग निकला ड्रग तस्कर गूसमैन

Mon, 13 Jul 2015 10:34 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
mexico drug cartel prison break

मेक्सिको का एक बड़ा ड्रग तस्कर कोअकीन एल चैपो गूसमैन दूसरी बार जेल तोड़कर फरार हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक वो मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाक़े में स्थित ऐल्टीप्लानो जेल से डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग के ज़रिए भाग गया।

विज्ञापन


एल चेपो और शॉर्टी के नाम से मशहूर गूसमैन को अमरीकी वित्त मंत्रालय दुनिया का सबसे ताकतवर ड्रग तस्कर मानता है। अमरीका के मुताबिक उसकी संपत्ति एक अरब डॉलर है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जेल के आठ कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है। गूसमैन को ढूंढने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और नज़दीकी हवाई अड्डे से उड़ानें बंद कर दी गई हैं।यह दूसरा मौका है जब गूसमैन जेल से भागने में कामयाब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही जेल में देखा गया

mexico drug cartel prison break

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक 32 फ़ुट गहरा गड्ढा मिला है, जो कि सुरंग की ओर बढ़ता है। सुरंग जेल की दीवार के बाहर एक निर्माणस्थल तक खोदी गई है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल सुरंग खोदने के उपकरण लाने के लिए और खोदी गई मिट्टी की ढुलाई के लिए किया गया। एल चेपो ऑर शॉर्टी के नाम से मशहूर गूसमैन सिनलोआ समूह का प्रमुख रह चुका है।

गूसमैन को पिछले साल गिरफ़्तार किया गया था। गूसमैन का गिरोह अमरीका में कोकीन, हेरोइन, मेथामेफटामाइन और मैरीजुना की तस्करी करता है। वर्ष 1993 में गॉटेमाला से गिरफ़्तार किए जाने के बाद वो 20 साल की जेल की सज़ा काट रहा था जब वो इससे पहले 2001 में जेल से भागने में कामयाब रहा था। उस वक़्त यह बात सामने आई थी कि उसने जेल के कई स्टाफ और जेल के निदेशक को रिश्वत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed