{"_id":"0de0f4159c15b624be177abd42092392","slug":"merrut-gang-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने किशोरी की इज्जत की कीमत लगाई 50 हजार रुपए","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पंचायत ने किशोरी की इज्जत की कीमत लगाई 50 हजार रुपए
अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ के करनावल में शुक्रवार को तीन युवकों ने घर में काम करने वाली 15 साल की नौकरानी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसको लेकर बैठी पंचायत में पुलिस की मौजूदगी में किशोरी की अस्मत की कीमत 50 हजार रुपये लगा दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आननफानन में जबरन किशोरी के परिजनों को 50 हजार रुपये सौंप दिए गए।
सूत्रों के अनुसार करनावल की एक किशोरी कस्बे के ही एक घर में काम करती थी। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी वह काम करने गई तो तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के परिजनों को कार्रवाई न कराने के लिए धमकी भी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन किशोरी को बदहवास हालत में घर ले गए। इस बीच इंस्पेक्टर भी मय फोर्स गांव पहुंच गए और मामले की जानकारी ली लेकिन कुछ लोग मामले को दबाने में जुट गए।
विज्ञापन
मामले को लेकर रात में पंचायत बैठ, जिसमें दोनों पक्षों के अलावा पुलिस भी शामिल हुई।
आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही किशोरी की अस्मत की कीमत 50 हजार रुपये लगाकर फैसला करा दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने सांठगांठ फैसले के लिए दबाव बनाया।