फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mental hospital patient kills another with spoon in thane

खाना खाने के चम्मच से मरीज ने किया दूसरे मरीज का कत्ल

Fri, 16 Oct 2015 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Oct 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
Mental hospital patient kills another with spoon in thane

महाराष्ट्र में ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक मरीज ने खाना खाने की चम्मच से दूसरे मरीज का कत्ल कर दिया। अस्पताल के भीतर हुई इस वारदात से अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले एक मानिसिक बीमारी से पीड़ित मरीज ने दूसरे मरीज पर स्टील की चम्मज से हमला बोल दिया। हमला करने वाले मरीज ने पीड़ित पर चम्मच से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर वागले इलाके की पुलिस ने आरोपी मरीज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। जिस 40 वर्षीय मरीज की हत्या हुई है वह आरोपी को चाय पीने के लिए बुलाने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय के लिए जगाया तो ले ली जान

Mental hospital patient kills another with spoon in thane

मिड-डे के अनुसार, आरोपी मरीज सो रहा था तो उसे दूसरा मरीज चाय के लिए जगाने गया। जगाने से आरोपी आपे से बाहर हो गया और चम्मच लेकर जगाने वाले 40 वर्षीय मरीज पर हमला बोल दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने जगाने गए मरीज के सिर पर चम्मच से कई वार किए जिससे उसके सिर में तेज चोट लग गई और पीड़ित के सिर से काफी ज्यादा खून बह गया।

मरीज पर हमले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। चूंकि हत्यारोपी मरीज कई गंभीर मानसिक बीमारियों से पीड़ित है इसलिए उसे जेल नहीं भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed