फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Men raped his facebook friend

फेसबुक फ्रेंड को बुलाया घर, लूटी अस्मत

Sun, 05 Jan 2014 12:58 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 05 Jan 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Men raped his facebook friend

नोएडा के सेक्टर-39 पुलिस ने तलाकशुदा महिला से पहले फेसबुक पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रोहिणी, दिल्ली की रहने वाली युवती की फेसबुक पर फेज टू स्थित एक कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर सुनील शुक्ला से दोस्ती हुई, वह हरदोई का रहने वाला है और सेक्टर-99 के जनता फ्लैट में रहता है। एफबी पर चैटिंग के बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन


सुनील ने युवती को बताया कि वो भी तलाकशुदा है और शादी के लिए कोई ऐसी ही लड़की तलाश रहा है। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

पीड़ित युवती के मुताबिक दिसंबर महीने में वो सुनील के बुलाने पर नोएडा आई थी। सुनील उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब उसने इसका विरोध किया तो शादी का झांसा दिया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो सुनील ने इंकार कर दिया।

युवती ने शनिवार सुबह थाना-39 में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शनिवार देर शाम सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed