फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Men posing as police, flee with 30L worth of gold from a jeweller

पुलिसवाले बन जौहरी से लूटे 30 लाख के आभूषण

Tue, 23 Jun 2015 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
Men posing as police, flee with 30L worth of gold from a jeweller

बंगलौर में तीन लोगों के गैंग का पुलिस बनकर शहर के एक जौहरी से 30 लाख रुपए की कीमत के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सोमवार को ध्रुव किशन खत्री नाम के जौहरी जब आंध्र प्रदेश से करीब सोने के करीब डेढ़ किलो आभूषण लेकर अवेन्यू रोड पर ऑटो रिक्शा का इंतजार में खड़ा था। इसी बीच इनोवा कार में सवार तीन लोग आए और ध्रुव किशन से पूछताछ करने लगे।

कार सवार लोगों ने खुद को पुलिसवाला बता जौहरी से उसका बैग दिखाने के लिए कहा। जौहरी ने जब बैग खोला तो उसमें आभूषण भरे थे इसके बाद नकली पुलिस वालों ने उन्हें पूछताछ के लिए अपनी गाड़ी में बैठाकर चल पढ़े। इनोवा से आए तीनों लोग पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और नेम प्लेट भी लगा रखी थी।

विज्ञापन

बैग छीनकर गाड़ी से उतार दिया

Men posing as police, flee with 30L worth of gold from a jeweller

जौहरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वे इनोवा में सवार मदमाश शहर के बाहर तमिलनाडु के बॉर्डर पर पहुंचे तब उसका बैग छीनकर गाड़ी से नीचे उतार दिया।

गाड़ी से उतारते वक्त उन्होंने जौहरी का मोबाई और सारे पैसे छीन लिए। जौहरी ने बताया गाड़ी से उतारकर जब वे जाने लगे तो उसे 500 रुपए का एक नोट दिया। इसके बाद पीड़ित जौहरी किसी प्रकार से शहर पहुंचा और अपने साथ हुई लूट के बारे में पुलिस से शिकायत की।

मामले पर शहर के डीसीपी लभुराम ने कहा कि जांच के लिए विशेष दल गठित किया गया है जो मामले की तहकीकात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जौहरी के ओर से खरीदे गए सोने का बिल भी देखेगी। उन्होंने कहा कि खत्री के बारे में बदमाशों को जानकारी रही होगी तभी यह घटना घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed