फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   men made a child drink beer and smoke ciggerete

बाप ने मासूम को पिलाई सिगरेट-शराब, कहा यही है 'असली मर्द की पहचान'

Tue, 20 Oct 2015 12:36 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
men made a child drink beer and smoke ciggerete

कहते हैं बच्चे चिकनी मिट्टी की तरह होते हैं। उन्हें बचपन में जो सिखा-बता दिया जाए, वे लंबे समय तक उसे ही सच मान कर चलते हैं। ऐसे में बचपन से ही बच्चों को सिगरेट और शराब चखा दी जाए तो सोचिए क्या हो सकता है।

विज्ञापन


इस तस्वीर में देख कर तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि इस नन्हें से बच्चे के साथ क्या किया जा रहा है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक रोमानिया के दो आदमियों ने इस बच्चे सिगरेट और शराब पिलाई।
विज्ञापन


इनमें से एक आदमी इस बच्चे को गोद में बिठाए हुआ है और बच्चा गिलास से शराब पी रहा है। इसके बाद इसके मुंह में सिगरेट रखी जाती है और आदमी बोलते हैं,''यही तो होती है असली मर्द की पहचान''।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी दूसरे रोमानियाई आदमी ने फेसबुक पर बच्चे का यह वीडियो डाला और लोगों से इन आदमियों की पहचान करने के लिए कहा।

हर किसी की होनी चाहिए बच्चा रखने की परीक्षा

men made a child drink beer and smoke ciggerete

वीडियो की शुरुआत होती है एक आदमी के साथ जो बच्चे को गोद में लिए बैठा है और हंस रहा है। दूसरा आदमी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा है और दोनों ही बच्चे को सिगरेट पीने के लिए उकसा रहे हैं।

कुर्सी पर बैठा आदमी बच्चे को पहले सिरगेट, फिर बीयर और फिर सिगरेट पिलाता है। माना जा रहा है कि यही बच्चे का पिता है।

इस वीडियो के फेसबुक पर जाने के बाद से लोगों का इस पर गुस्सा फूट रहा है। एक पोस्ट में लिखा है, 'इस आदमी से पिता कहलाने का हक छीन लिया जाना चाहिए। बच्चों की देख रेख करने वाले अधिकारियों को कुछ कदम उठाना चाहिए।'

वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा था, 'हर किसी के लिए एक परीक्षा होनी चाहिए कि किसे बच्चा चाहिए। अगर आप उसमें फेल होते हैं, तो आप बच्चा नहीं रख सकते। ऐसा न हुआ तो हम इस दुनिया को विकृत मानसिकता वाले लोगों से भर देंगे।'

यह शर्मनाक काम करने वालों की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है लेकिन माना जा रहा है कि मामला स्पेन के किसी कैफे के बाहर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed