फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   meets the woman of beating the dead womans family

रात को गया था प्रेमिका से मिलने, हुई हत्या!

Sun, 17 Aug 2014 03:07 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
meets the woman of beating the dead womans family

यूपी के कुशीनगर में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


घटना दुदही के विशुनपुरा क्षेत्र की है। यहां के एक गांव में बृहस्पतिवार रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के घरवालों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी और रातभर शव को अपने ही घर में रखा।

भोर में लड़की के भाई ने खुद एक सिपाही को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पंचनामा बनवाया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने युवती, उसके भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रेमिका, उसके भाई और मां को किया गिरफ्तार

meets the woman of beating the dead womans family

एसपी ललित कुमार सिंह भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कुबेरस्थान क्षेत्र के एक गांव का 26 वर्षीय युवक बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था।

इसकी भनक लगने पर लड़की के परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया और पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को शुक्रवार की सुबह सात बजे तक अपने घर में ही रखे रहे। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे एसओ हरिश्चंद्र राम ने घर से शव को बाहर निकलवाया तथा पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में एसओ का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मरने वाले युवक की प्रेमिका, उसके भाई तथा मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed