फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   meet the crorepati police constable of mumbai

ये है मुंबई का करोड़पति पुलिसवाला, प्रॉपर्टी ने उड़ाए होश

Wed, 11 Feb 2015 11:39 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
meet the crorepati police constable of mumbai

सरकारी विभागों के बाबुओं और नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति के खुलासे के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पुलिसवाले के घर छापा मारा तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


मुंबई में ठाणे एसीबी टीम ने जब आरोपी हेड कांस्टेबल के घर छापा मारा तो वहां से करोड़ों रुपए के अलावा बड़ी संख्या में संपत्तियों का खुलासा भी हुआ, जोकि उसकी कमाई से ज्यादा है।
विज्ञापन


करोड़पति पुलिसवाले की संपत्ति का भंडाफोड़ सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शाहजी जाधव और उसके नीचे काम करने वाले तीन कांस्टेबलों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। इनमें से हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह राजपूत, कांस्टेबल उदय कोरे और सुरेश पाटिल शामिल हैं। ये सभी ठाणे क्राइम ब्रांच के यूनिट-5 से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फंसा करोड़पति पुलिसवाला

meet the crorepati police constable of mumbai

मिडडे के अनुसार, इन सभी को एक केमिकल फैक्टरी के मालिक से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया था। जांच में पता चला है कि इन सभी ने केरोसिन में मिलावट के आरोप में फैक्टरी में काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था और फैक्टरी मालिक की एक चार पहिया गाड़ी भी कब्जे में ली थी।

आरोपी पुलिसवालों ने मालिक से कार और कर्मचारियों को छोड़ने के एवज में पैसे मांगे थे, जिसके बाद उसने एसीबी से संपर्क साधा था। अधिकारियों ने बताया कि पूरी डील 2 लाख में तय हुई थी और पहली किश्त के रूप में उसे 50 हजार देने थे।

एसीबी के डीजी प्रवीण दीक्षित के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद चार पुलिसवालों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी बुधवार को फैक्टरी मालिक से पैसे लेने पहुंचे थे।

छापा मारने पहुंची पुलिस के उड़े होश

meet the crorepati police constable of mumbai

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने सभी के घरों में छानबीन शुरू की। इस दौरान कोरे और पाटिल के घर में कुछ नहीं मिला लेकिन जब एसीबी की टीम राजपूत के ठाणे में शिवाई नगर स्थित घर पहुंची को उनके होश उड़ गए।

राजपूत के पास तीन फ्लैट, एक दुकान, दो महंगी कारें, चार बाइक मिलीं, जो उसके व उसके परिवार के लोगों ने नाम से ली गई हैं। घर से 16 लाख कैश मिला। वह शिवाई नगर में 650 स्क्वायर फीट के फ्लैट में रहता था, जो उसके नाम पर है।

एसीबी के मुताबिक, मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भी उसके दो बड़े फ्लैट हैं। जिनमें से एक उसकी पत्नी के नाम है। इनके अलावा उसके पास 250 स्क्वायर फीट की एक दुकान भी है।

महंगी कारें और बाइक के बाद अब खुलेगा लॉकर

meet the crorepati police constable of mumbai

ठाणे एसीबी के एसपी दत्तात्रेय कराले ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल की पूरी संपत्ति करोड़ों में है। उसकी संपत्ति का आंकड़ा यहीं खत्म नहीं होता। जांच के दौरान पता चला कि उसकी पत्नी के नाम एक इनोवा कार है, जबकि उसने अपने भाई के नाम पर एक फॉर्च्यूनर ले रखी है। उसने बेटे के लिए 1.87 लाख की केटीएम ड्यूक ले रखी है। इसके अलावा उसकी पत्नी और बहनों के नाम स्कूटी और बाइक भी हैं।

जांच में पता चला है कि इतनी संपत्ति के अलावा अभी उसके बैंक लॉकर खोले जाने बाकी हैं। बैंक से जरूरी अनुमति मिलने के बाद एसीबी की टीम राजपूत के लॉकरों की जांच करेगी।

पुलिस को आशंका है कि लॉकर खुलने का बाद आरोपी की और संपत्ति का पता चल सकता है। पुलिस के अनुसार, राजपूत को लिए कानूनी तरीके से इतनी संपत्ति जुटाना मुश्किल है। उसने गैरकानूनी काम करके इतनी संपत्ति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed