{"_id":"776778918c88492ef936f1194a6c035b","slug":"meerut-tantrik-raped-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक की लव स्टोरी: प्रेमिका से रेप, दूसरी लेकर फरार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तांत्रिक की लव स्टोरी: प्रेमिका से रेप, दूसरी लेकर फरार
अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 12 Dec 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तांत्रिक को लखनऊ की एक युवती से मोहब्बत हो गई। वह भी उससे प्यार करने लगी। दोनों प्यार में इतने करीब आ गए कि जिस्मानी संबंध भी बन गए। लेकिन युवती जब तांत्रिक के साथ मेरठ आई तो उसकी असलियत पता चली।
विज्ञापन
युवती ने सीओ से मिलकर तांत्रिक के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। इस बीच तांत्रिक एक अन्य महिला को लेकर फरार है।
प्रेम प्रसंग और गर्भपात
आरोपी तांत्रिक अफजल मेरठ के रशीदनगर का रहने वाला है। आरोप है कि वह सात साल पहले लखनऊ में चारबाग, रोजगार भवन के सामने एक ऑफिस में काम करता था। वहीं की रहने वाली एक युवती तांत्रिक के ऑफिस में नौकरी के लिए गई थी।
विज्ञापन
ऑफिस से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया कि तांत्रिक युवती को शादी का झूठा सपना दिखाकर मेरठ ले आया। मेरठ आकर युवती को तांत्रिक की दूसरी शादी का पता चला, तो तांत्रिक ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और यौन संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
तांत्रिक ने युवती का कई बार गर्भपात भी कराया। तांत्रिक ने युवती के साथ मारपीट भी की। तीस नवंबर को आरोपी तांत्रिक एक किराएदार महिला को लेकर फरार हो गया।
मदद की गुहार
पीड़ित युवती बुधवार को सीओ मनीषा सिंह के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। युवती ने आरोप लगाया है तांत्रिक कई और युवतियों का शोषण कर चुका है। उस पर पहले भी एक महिला ने मुकदमा दर्ज करा रखा है।
एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव का कहना है कि थाने में कोई शिकायत नहीं आई है, तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।