फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   meerut police arrested man to kill his girlfriend

'हां, मैंने अपनी प्रेमिका को मारकर जंगल में दफनाया'

Thu, 06 Feb 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हस्तिनापुर (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, हस्तिनापुर (मेरठ) Updated Thu, 06 Feb 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
meerut police arrested man to kill his girlfriend

कई दिन से लापता युवती को उसके ही प्रेमी ने जहर देकर मार डाला और शव गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चेतावाला गांव के पास जंगल से युवती का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका को मारने की बात स्वीकार की है। आरोपी की निशानदेही पर शव को दफनाने में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है।

विज्ञापन

कॉल डिटेल्स ने पहुंचाया कातिल तक

meerut police arrested man to kill his girlfriend

हस्तिनापुर के शकुंतला कॉलोनी निवासी मीनू (20) 25 जनवरी को दोपहर लगभग बजे बाजार जाने के लिए कहकर घर से निकली थी, लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर 28 जनवरी को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

परिजनों ने पड़ोसी पप्पन उर्फ मोहित पर संदेह जताया तो पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। यह बात सामने आई कि उसके नंबर से बार-बार युवती के नंबर पर बातचीत की गई थी। इस पर पुलिस ने मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

meerut police arrested man to kill his girlfriend

थाना प्रभारी सुमेर सिंह यादव के अनुसार मोहित और मीनू का लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती मोहित पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

इसी क्रम में उसने उसे 25 जनवरी को फोन कर जैन मंदिर के पास मिलने को बुलाया। इसके बाद वह उसे लेकर राजकीय कृषि पशुधन प्रक्षेत्र में गया और जहर दे दिया। उसकी मौत हो जाने पर वह आराम से घर चला आया।

शाम को वह दोबारा फावड़ा लेकर मौके पर पहुंचा और चेतावाला गांव के पास जंगल में खुदे पड़े एक गड्ढे में शव डालकर उस पर मिट्टी डाल दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गड्ढे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed