{"_id":"1b87487738a2e943554905c588b60bcd","slug":"meerut-husband-arrested-to-murder-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी शादी में जाने की कर रही थी जिद, और तभी...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बीवी शादी में जाने की कर रही थी जिद, और तभी...
अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 28 Jan 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से चल रहे मनमुटाव के बाद कोर्ट के आदेश पर कुछ दिनों पहले ससुराल भेजी गई विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता के भाई ने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना मेरठ के किठौर क्षेत्र की है। दिल्ली के अशोकनगर के रहने वाले रोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन कामना की शादी लगभग 15 साल पूर्व शाहजहांपुर निवासी मंगलसैन से हुई थी। उसकी बहन को पुत्र (8) और एक पुत्री (10) भी है।
विज्ञापन
तिहाड़ में प्रेम: इस रोमांस की चर्चा हर जुबान पर
विज्ञापन
काफी समय से बहन और बहनोई का किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। कुछ दिन पूर्व कोर्ट के आदेश पर ही उसे तीन माह के लिए ससुराल भेजा गया था। 24 जनवरी को बहन ने फोन कर बताया था कि उसे परेशान किया जा रहा है।
शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए
इसके बाद 26 जनवरी को मंगलसैन ने फोन कर बताया कि कामना एक शादी में जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसने उसे थप्पड़ मार दिया तो नाराज होकर उसने कुछ खा लिया है और बेहोश पड़ी है।
दिल्ली में नौकरी के बहाने चलती कार में रेप
सूचना पर उसकी बुआ और फूफा मौके पर पहुंचे तो कामना के चेहरे पर मारपीट के निशान थे। कामना का गला घोटा गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती के भाई ने बहनोई मंगलसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलसैन को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।