फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   meeraut army engineer murder

आखिरी सांस निकलने तक जवान को पीटते रहे थे छेड़छाड़ करने वाले

Sun, 16 Aug 2015 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Aug 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
meeraut army engineer murder

मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मौत के घाट उतारे गए सेना के जवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके साथ हुई बर्बरता की कहानी बयां करती है। रिपोर्ट के अनुसार उनके साथ शौहदों ने इस कदर मारपीट की कि उनके शरीर पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों के 48 निशान गुदे हुए हैं।

विज्ञापन


घटना स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले की थी। जहां मेरठ के रोहटा रोड पर रहने वाले शामली निवासी सेना के जवान वेदमित्र की कुछ शोहदों ने उस समय पीट पीटकर हत्या कर दी थी जब उन्होंने डेयरी संचालक की बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया था।
विज्ञापन


मनचलों ने उन्हें लोहे की रॉड, हॉकी, बेसबॉल के बल्लों और लाठियों से इस कदर बेरहमी से पीटा कि अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था तो पत्नी की आखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद उनके शव का पैतृक गांव शामली के टिटौली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

छह आरोपी गिरफ्तार

meeraut army engineer murder

बता दें कि मेरठ में तैनात सेना के जवान वेदमित्र की गुरुवार शाम उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह दूध लेने डेयरी पर जा रहे थे। इसी दौरान पिता को चाय देने आ रही डेयरी संचालक की बेटी से कुछ शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी।

इसका जवान वेदमित्र ने विरोध किया तो आरोपी उनसे भिड़ गए। वेदमित्र ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उसने फोन कर अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। जिसके बाद दर्जनभर युवकों ने मिलकर वेदमित्र को बुरी तरह पीटा ‌था। डेयरी संचालक के बेटे की भी पिटाई की गई थी।

वेदमित्र का विरोध करने पर हमलावर इस कदर भड़के हुए थे कि उन्होंने जवान को लाठी डंडो और लोहे की रॉड से जमकर पीटा था। बाद में जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मामले में पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आकाश सैनी और सतीश सैनी नाम के दो आरोपियों समेत 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी बदमाशों की तलाश जारी है।

यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल

meeraut army engineer murder

शनिवार को जवान के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर किया गया। शहीद की पत्नी बबीता ने गुनहगारों के लिए फांसी की मांग की है।

जवान के साथ हुई ये वारदात ये दिखाती है कि यूपी में लॉ एण्ड ऑर्डर का हाल क्या है। क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन मनचले ऐसी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और शासन-प्रशासन के पास सिवाय दलीलों के कुछ होता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed