प्रेमी ने छात्रा की अश्लील फोटो फेसबुक पर डाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस कर रही फिरोजाबाद की एक छात्रा को उसके प्रेमी ने धोखा देकर अश्लील क्लिपिंग बना ली। गोवा ले जाकर आरोपी ने यह हरकत की और छात्रा को पता भी नहीं चला।
युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने क्लिप और फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी है। युवती ने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की गई है।
फीरोजाबाद में एक कांच फैक्ट्री के मालिक की बेटी यहां एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। संस्थान के ही सहपाठी से उसकी दोस्ती हुई फिर युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। विंटर वैकेशन के दौरान छात्रा को गोवा ले गया और वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। चोरी छिपे रिकार्डिंग भी कर ली।
मोबाइल में क्लिप
छात्रा ने बताया कि युवक बागपत का रहने वाला है और अब उसकी शादी तय हो रही है। जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। फिर अपने मोबाइल में क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल किया।
चूंकि मामले की जानकारी पहले से लड़की के घरवालों को थी, लिहाजा वह भी आए। उन्होंने डीआईजी दफ्तर में कार्रवाई की मांग की। बिजनौर में होने के कारण डीआईजी की उनसे मुलाकात नहीं हुई। लेकिन मातहतों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
फेसबुक पर शेयर कीं कई तस्वीरें
युवक ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर गोवा ट्रिप की कई फोटो दूसरों से शेयर की हैं। इसके चलते युवती की बदनामी हो चुकी है।
युवती के परिवार वालों ने बताया कि वह बेटी की शादी उससे करने को तैयार हैं। लेकिन अब उसी ने इंकार कर दिया है। फिलहाल कुछ छात्र भी मसले को हल करने की कोशिश में लगे हैं।