फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Medical student murder case: Fellow student arrested in Assam

एक तरफा इश्क में महिला डॉक्टर का कत्ल

Fri, 16 May 2014 02:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 May 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
Medical student murder case: Fellow student arrested in Assam

असम मेडिकल कॉलेज व हास्पिटल की जूनियर डॉक्टर सरिता तोशीवाल हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मृतका के सहयोगी जूनियर डॉक्टर दीपमणि सैकिया को गिरफ्तार कर लिया।

हत्यारोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उसने एक अन्य जूनियर डॉक्टर और वार्ड बॉय के सहयोग से सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

पूछताछ में दीपमणि के एकतरफा इश्क को इस हत्या के पीछे मकसद माना जा रहा है। कोर्ट ने आरोपी डाक्टर को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डॉ. सरिता हत्याकांड में आया एक नया मोड़

Medical student murder case: Fellow student arrested in Assam

पुलिस के मुताबिक पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल ईयर के छात्र 28 वर्षीय दीपमणि सैकिया ने 8 मई को एक अन्य डॉक्टर और पीजी की 26 वर्षीय छात्रा सरिता तोशीवाल की आईसीयू में हत्या कर दी।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, दीपमणि ने यह साजिश एक वार्ड ब्वाय किरू मेच के साथ रची।

उसने मेच को लालच दिया कि उसकी मदद करने पर वह उसकी नौकरी पक्‍की करवा देगा।

हत्या के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने मेच को गिरफ्तार कर लिया था। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे और वह उसका सही जवाब नहीं दे पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 जुलाई को होने वाली थी सरिता की शादी

Medical student murder case: Fellow student arrested in Assam

सरिता की शादी उसके ही एक सहपाठी के साथ 7 जुलाई को होने वाली थी।

उल्लेखनीय है कि विगत 8 मई 26 वर्षीय डाक्टर सरिता का शव स्त्री रोग विभाग के आईसीयू में डॉक्टर्स ड्यूटी रूम में खून से लथपथ पाया गया था।

सर्जरी के काम में आने वाला चाकू उसके गले के बाईं तरफ घुसा हुआ था। पुलिस को वार्ड बॉय पर शक हुआ और आशंका हुई कि दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा।

लेकिन पूछताछ के बाद उसने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि एक महीने पहले सरिता की हत्या की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन

गला भी रेतने की कोशिश की थी वार्ड बॉय ने

Medical student murder case: Fellow student arrested in Assam

पुलिस ने बताया कि डाक्टर सरिता का गला दबाया गया था और बाद में उसका गला भी रेतने की कोशिश की गई थी।

डिब्रुगढ़ पुलिस के एसपी राणा भुयां ने बताया कि वार्ड बॉय को धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उस पर अन्य धाराएं भी लगाई हैं।

वहीं, जज ने दीपमणि को पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस उससे कुछ अन्य जानकारियां भी उगलवाना चाहती है जबकि सैकिया अपने को निर्दोष बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed