{"_id":"22e543937709948eef0134b19d6bd95f","slug":"mbbs-girl-student-commits-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिंदगी से तंग आ गई हूं, अब नहीं जीना' ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'जिंदगी से तंग आ गई हूं, अब नहीं जीना'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने जिंदगी से तंग आने की बात लिखी है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। सुल्तानपुरी निवासी मृतका के पिता दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।
विज्ञापन
छात्रा कमरे में चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया। छात्रा की पहचान दीप ज्योति (23) के रूप में हुई। वह एमबीबीएस मेडिसिन द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
जांच में पता चला कि मंगलवार दोपहर एक दोस्त उससे मिलने पहुंची। काफी खटखटाने के बाद अंदर से आवाज नहीं आने पर उसने अन्य साथियों को बताया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सुसाइड नोट
कमरे की छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। अंग्रेजी में लिखे इस नोट लिखा है कि उसके मन में किसी के प्रति गलत धारणा नहीं है। वह जिंदगी से तंग आ गई है, इसलिए खुदकुशी कर रही है। इसके लिए कोई जिम्मेवार नहीं है।
ज्योति के पिता करमचंद दिल्ली पुलिस में बतौर हवलदार कार्यरत हैं और उनकी तैनाती पहली बटालियन में है। दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। लेकिन डिप्रेशन के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।