महिला को बुलाकर दरोगा ने किया बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र की एक महिला ने बलदेव थानाध्यक्ष पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति जेल में बंद हैं और थानाध्यक्ष ने मदद के लिए बुलाया था। मामले की शिकायत के बाद एसएसपी ने सीओ महावन को जांच के आदेश दिए हैं।
महिला ने एसएसपी से की शिकायत में कहा है कि उसके पति को गांव की पार्टी पॉलिटिक्स के चलते एक आपराधिक मामले में फंसा दिया गया है। पति इन दिनों जेल में है।
महिला के अनुसार जब बलदेव पुलिस उनके पति को पकड़ कर लाई तो वह उन्हें थाने में खाना देने आई थीं।
महिला ने अधिकारियों को दी फोन रिकॉर्डिंग
आरोप है कि पति को बेकसूर बताने पर एसओ बलदेव ने उनसे मोबाइल नंबर ले लिया और मदद का आश्वासन दिया। इस एवज में कुछ रुपये भी एसओ ने ले लिए। आरोप है कि इसी बहाने एसओ ने उन्हें एक जगह बुलाया और दुराचार किया।
पीड़ित महिला ने मोबाइल पर एसओ से हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस अधिकारियों को सौंपी है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश सीओ महावन को दिए हैं।
मामले पर एसएसपी डा. राकेश सिंह ने कहा है कि उनसे महिला मिली थी। महिला के पति से शराब बरामद की गई थी। वह नशे के कारोबार में बंद है। उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का महिला का प्रयास हो सकता है। फिर भी मामले की जांच सीओ महावन से कराई जा रही है।