{"_id":"c2c2d53b2d10ec7e9bc355d90fe562d5","slug":"maths-teacher-jailed-for-forcing-girls-to-pose-topless","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को किया किस, भेजी अश्लील तस्वीर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छात्रा को किया किस, भेजी अश्लील तस्वीर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गणित के एक ऐसे शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जो छात्राओं को टॉप उतारने के लिए रुपए देने की पेशकश करता था। हद तो तब हो गई जब उसने एक छात्रा को अपनी अश्लील तस्वीर भेज दी।
विज्ञापन
वह फेसबुक पर अपना नाम बदल कर छात्राओं को सेक्स संबंधी सुझाव भी दिया करता था। कोर्ट ने उस शिक्षक को दो साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई है। 28 वर्षीय आरोपी शिक्षक नेल मैसन इंग्लैंड के हीथ स्कूल में पढा़ता था।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार, शिक्षक ने कोर्ट में उसने अपनी गलती स्वीकार की है। उसने बताया कि जिस छात्रा को उसने अश्लील तस्वीरें भेजी थीं, उसे किस भी किया था। वह छात्राओं को टॉपलेस होने के लिए 29 हजार रुपए देने की पेशकश करता था।
विज्ञापन
सरकारी वकील मारिया मसेलिस ने बताया कि वह चाहता था कि पीड़ित छात्रा उसके घर जाए और उससे शारीरिक संबंध बनाए। लड़की काफी डरी हुई थी। आरोपी ने उसे किस किया था और उससे अश्लील हरकतें भी की थी।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के कम्प्यूटर से पीड़िता की 17 टॉपलेस और अश्लील तस्वीरें मिली हैं।
नेल मैसन अपनी शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए स्कूल की लड़कियों को शिकार बनाता था। उसने बताया कि साल 2012 में मार्च से दिसंबर के बीच उसने चार लड़कियों को अपना शिकार बनाया। उसने बताया कि 10 आरोप सही हैं।