नकाबपोश ने दो भाजपा नेताओं को गोली मारी, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में दो भाजपा नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात भरूच जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि शिरिष बंगाली (60 साल) और प्रग्नेश मिस्त्री (32 साल) को दो नकाबपोशों ने गोली मार दी।
शिरिष बंगाली भाजपा की भरूच इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि प्रग्नेश मिस्त्री पार्टी की यूथ विंग के महासचिव थे। पुलिस ने बताया कि दोनों नेता भाजपा की एक बैठक में शामिल होकर वापस लौटे थे। वे सूर्या प्रिटिंग प्रेस के दफ्तर में बैठे थे, जिसके मालिक शिरिष बंगाली थे।
दो नकाबपोश मोटर साइकिल पर सवार होकर आए। उनमें से पीठे बैठे नकाबपोश ने ऑफिस में घुसकर दोनों ही नेताओं को गोली मार दी।
नकाबपोश अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
पुलिस ने बताया कि शिरिष के सिर में और प्रग्नेश के पेट में गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़कर आए लेकिन तब तक नकाबपोश फरार हो चुके थे।
दोनों नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इलाकों के दुकानदारों का बयान रिकॉर्ड कर लिया। मामले में की जांच की जा रही है।