फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Masked gang robs gold

चार नकाबपोशों ने आंखों में मिर्च झोंक, दो करोड़ का सोना ले उड़े

Sun, 18 Oct 2015 09:10 AM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
Masked gang robs gold

बैंगलूरू में चार नकाबपोश बदामाश मणप्पुरम गोल्ड लोन फर्म की एक शाखा में घुसे और 7.5 किलो यानि कि करीब 2.4 करोड़ कीमत का सोना उड़ा ले गए। घटना शुक्रवार देर शाम पश्चिमी बैंगलूरू में हुई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम चार हथियारबंद नाकबपोश बदमाशों का गिरोह मणप्पुरम गोल्ड लोन फर्म की शाखा में घुसा और फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों के आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने चाकू और हथियार के बल पर फर्म में लूटपाट शुरू की। बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन फर्म की घटना को अंजाम देने से पहले जन्नगंगा नगर की गोल्ड लोन फर्म में भी लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Masked gang robs gold

पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त लाभू राम ने बताया कि चोरों का गिरोह एक ही कार में आया और इसी कार से भाग गए। घटना के दौरान वहां कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

घटना का पूरा विडियो यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस चोरी हुए सोने की कीमत का आंकलन कर रही है। बैंगलूरू में गोल्ड लोन फर्म हुई चोरी की यह चौथी वारदात है।

इसी तरह पिछली तीन वारदातों को भी अंजाम दिया गया था। पहले हुई चोरियों के मामले में पीन्या राजनगर और राजराजेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी मामले की गुत्‍थी नहीं सुलझा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed