{"_id":"73d0f0d3e4b2fa691575189ed57da49a","slug":"martyr-s-wife-arrest-in-thuggee","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 स्टार होटल में बुलाकर करती थी ठगी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
5 स्टार होटल में बुलाकर करती थी ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मंगलवार को अपने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी बेचने के नाम पर 3.70 करोड़ रुपये ठगी के आरोप में शहीद आर्मी अफसर की पत्नी तान्या कपूर (50) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से तान्या को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार सेक्टर-41 नोएडा निवासी तान्या के पति सेना में वरिष्ठ पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
वर्ष 1992 में चीन बॉर्डर पर शहीद होने के बाद भारत सरकार ने तान्या को ग्रीन पार्क के अरविंदो रोड पर शहीद कोटे के तहत बीपीसीएल पेट्रोल पंप अलॉट किया था।
विज्ञापन
बताया गया है कि वर्ष 2012 में तान्या ने लाजपत नगर और सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले दो लोगों को पेट्रोल पंप के 49 प्रतिशत शेयर बेच दिए थे। आरोप है कि शेयर बेचने के नाम पर तान्या ने लोगों से करोड़ों रुपये लिए थे।
सितंबर, 2013 में रोहिणी निवासी नरेश त्यागी, गुड़गांव निवासी आकाश मिश्रा और रजनीश त्यागी ने करीब 3.70 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज कराई थी।
तफ्तीश के बाद पुलिस ने तान्या को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि तान्या सौदा करने के लिए लोगों को फाइव स्टार होटल में बुलाती थी। और भी कई लोगों ने शिकायत की है।