{"_id":"316cef2498f1fe5f201a3fcde2aeaf29","slug":"marternal-uncle-murdered-girl-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीघा जमीन के लिए मामा बना हत्यारा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दो बीघा जमीन के लिए मामा बना हत्यारा
अमर उजाला, खुर्जा, जेवर
Updated Sat, 21 Sep 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जेवर इलाके में दो बीघा जमीन के लिए कंस मामा ने अपने मौसेरे भाइयों और महिला मित्र के साथ मिलकर हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी 11 वर्षीय भांजी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यही नहीं, परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने शव को पेड़ पर लटका दिया। जेवर पुलिस ने शुक्रवार को निर्मम हत्याकांड का खुलासा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपी मामा भांजी को मेला दिखाने ले गया और दाऊजी मंदिर के पीछे बहाने से झोपड़ी में बुलाकर हाथ-पैर रस्सी से बांधकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दो बीघा जमीन का झगड़ा
जेवर कोतवाली प्रभारी अश्विन कुमार ने बताया कि सलियान मोहल्ला निवासी हरपाल की नातिन शिवानी अपने माता-पिता के बीच विवाद के कारण उनके पास रहती थी। हरपाल के बेटे राजेश का आचरण ठीक नहीं होने के कारण वह अपनी दो बीघा जमीन नातिन के नाम करना चाहता था।
पुलिस का दावा है कि पिता की दो बीघा जमीन हाथ से निकलती देख राजेश ने अपनी महिला मित्र और दो मौसेरे भाइयों के साथ 15 दिन पूर्व शिवानी की हत्या की साजिश रची। पुलिस का दावा है कि राजेश ने तीनों को हत्या के एवज में 10-10 हजार रुपये देने का वादा किया था।
आरोपियों ने परिजनों एवं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने शव को पेड़ पर लटकाने से पहले नाली में खींचा।
खुद ही कराई शिकायत
शिवानी देर रात नहीं आई तो परिजनों के कहने पर राजेश और उसका भाई दिनेश, रामवती और कालू शिवानी को मेले में खोजने के बाद गुम होने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे।
बुधवार सुबह शव मिलने के बाद जब राजेश ने कालोनी के लोगों और परिजनों के साथ हंगामा बरपाया तो मौके पर मौजूद लोगों ने चारों को मंगलवार रात दाऊजी मंदिर के पीछे जाते देखने की सूचना दी।
दिनेश का शक और प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में लग गई। बुधवार देर रात जेवर पुलिस ने हत्याकांड में मदद के बहाने राजेश और कालू को बुलाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।