{"_id":"232efc3ec9f822f6612aecedc71bb34c","slug":"married-woman-s-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"किया परेशान, पंखे से लटक कर दी जान","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
किया परेशान, पंखे से लटक कर दी जान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Dec 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के चंद दिनों बाद से ही वसुंधरा स्थित अपने मायके में रह रही नवविवाहिता ने सोमवार को घर में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
पुलिस के अनुसार, पावर कारपोरेशन में लाइनमैन बच्चू सिंह वसुंधरा सेक्टर-1 के प्लॉट संख्या 538 में रहते हैं।
उन्होंने बीती एक मई को अपनी बेटी रेनू (25) की शादी मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी युवक से की थी। बच्चू सिंह ने बताया कि शादी के तीन दिन बाद ही रेनू मायके लौट आई।
विज्ञापन
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
विज्ञापन
उसने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने की बात बतायी। इसके बाद ससुराल पक्ष से बातचीत चल रही थी।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
रेनू मायके में रहते हुए भी काफी परेशान थी। सोमवार सुबह वह घर पर अकेली थी। दोपहर को जब परिजन लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो रेनू का शव पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दी है। मामले की जांच जारी है।