फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Married woman raped by her Facebook friend in jodhpur

फेसबुक फ्रेंड ने विवाहित महिला का किया रेप

Wed, 04 Nov 2015 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Nov 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman raped by her Facebook friend in jodhpur

फेसबुक पर अनजान शख्स से दोस्ती करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला की इज्जत ही लुट गई। राजस्थान के जोधपुर में महिला से मिलने आए उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसका बलात्कार कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ जोर-जबरदस्ती की और उसका बलात्कार किया। इतना ही नहीं शख्स ने रेप करने का वीडियो भी बना डाला और फिर लगातार महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी की धमकियों से परेशान होकर एक दिन महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल करा कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे की गहरी दोस्ती, फिर मांगा फोन नंबर

Married woman raped by her Facebook friend in jodhpur

एसीपी स्वाती शर्मा के अनुसार, महिला से बलात्कार के आरोपी की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, गजेंद्र महाराष्‍ट्र के नागपुर जिले के का रहने वाला है। 35 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 2013 में अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था।

पीड़िता के अनुसार, गजेंद्र सिंह ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर दोनों में चैटिंग होने लगी। दोनों के बीच जब गहरी दोस्ती हो गई तो आरोपी ने महिला से फोन नंबर लिया और फिर लगातार फोन पर बातें करने लगा।

महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसका पता भी ले लिया था। एक दिन उसका पति जब घर में नहीं था तब वह महिला से मिलने आया और फिर उसे नशीला कोल ड्रिंक पिला दिया। महिला जब अचेत हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो क्लिप भी बना ली।

फेसबुक पर डालीं महिला की अश्लील तस्वीरें

Married woman raped by her Facebook friend in jodhpur

महिला का बलात्कार कर उसका वीडियो बनाकर आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने बताया क‌ि उसकी धमकी से परेशान होकर जब उसने उसके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया तो उसने दूसरा अकाउंट बनाया और फिर नए अकाउंट से रेप करने के दौरान ली गई तस्वीरें महिला को भेजीं।

महिला ने बताया कि आरोपी उससे बार-बार शारीरिक संबध बनाने का दबाव बना रहा था और ऐसा न करने पर उसकी अश्लील वीडियो इंटनेट पर डालने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed