फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Married lady killed in shimla

विवाहिता को निर्वस्त्र कर गाड़ी से कुचला

Sat, 22 Feb 2014 07:41 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
Married lady killed in shimla

ढली के सधोड़ा गांव में  निर्वस्त्र करने के बाद विवाहिता को गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। विवाहिता की पहचान चित्रा (19) निवासी गांव पलोग (ननोहग) ग्राम पंचायत नीन के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती की मौसी निर्मला सहित छह लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें दो महिलाएं और एक टैक्सी चालक भी शामिल है। चित्रा का पति सुभाष नेपाली मूल का है।

विज्ञापन


रात साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक ड्राइवर ने थाना ढली में सूचना दी कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सधोड़ा के पास सड़क पर मदद के लिए चिल्लाते हुए देखी गई है। सुनसान और जंगल का रास्ता होने के कारण वह डर गया था और ट्रक को वहां नहीं रोक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स आफ‌िस में केयर टेकर थी मह‌िला

Married lady killed in shimla

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सड़क के किनारे निर्वस्त्र हालत में चित्रा का शव पड़ा हुआ था। पता चला कि युवती वीरवार शाम अपनी मौसी निर्मला के यहां सधोड़ा गई थी।

यहां निर्मला रिटायर्ड एयरफोर्स आफिसर के कॉटेज में बतौर केयर टेकर काम करती है। हालांकि, निर्मला ने पुलिस को बयान दिया है कि चित्रा को रात के समय दौरे पड़े और उसने खुद अपने कपड़े उतारे हैं। पुलिस के गले से अभी यह बात नहीं उतर रही है।
 
निर्मला ने पुलिस को बताया कि चित्रा डेढ़ माह की बेटी के साथ कॉटेज में आई थी। रात करीब ग्यारह बजे उसे दौरे पड़ने लगे और उसने अपने कपड़े उतार दिए और नवजात को भी निर्वस्त्र कर दिया। कॉटेज से बाहर इसी अवस्था में अपनी बेटी को लेकर भाग गई।

पुल‌िस को दी मामले की सूचना

Married lady killed in shimla

उन्होंने पीछा किया और मोबाइल पर इसकी जानकारी चित्रा की मां को दी। उन्होंने चित्रा के हाथों से नवजात को तो छीन लिया लेकिन वह उनके काबू से बाहर थी। उसने मशोबरा से टैक्सी चालक को कॉल कर बुलाया।

टैक्सी में वह तीन महिलाएं और कॉटेज में काम करने वाले दो नौकर बैठे थे। चित्रा के कपड़े और बच्ची को लेकर वह ननोहग गांव गए जहां उसकी मां को चित्रा की बेटी और कपड़े देकर लौट आए। उन्हें सुबह ही चित्रा की मौत के बारे में पुलिस से सूचना मिली।

छह आरोपियों से पूछताछ

Married lady killed in shimla

निर्मला के इस बयान को जब पुलिस ने जांचा तो उसके साथ टैक्सी में गए अन्य लोगों के बयान अलग-अलग आने लगे। इसी आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को धर लिया और इनसे पूछताछ चल रही है।

चित्रा के शव का आईजीएमसी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। रिपोर्ट में साफ हो गया है कि चित्रा पर दो बार गाड़ी चढ़ाई गई है। आगामी जांच के लिए बिसरा रिपोर्ट फोरेंसिक लैब भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed