गैरजाति से प्रेम की सजा, पिता ने किया यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हाथरस में एक प्रेमी जोड़े को अंतरजातीय विवाह करना भयावह साबित हो रहा है। यूपी पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने के बजाए प्रेमी युवक के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है और जोड़े की तलाश कर रही है। प्रेमी जोड़ा खौफ में जी रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 23 वर्षीय जतिन कुमार और 19 वर्षीय प्रिया (बदला हुआ नाम) का प्यार हाथरस जिले के गांव सिकंदरा राव में दो जातियों के बीच इज्जत का सवाल बन गया है। एक दूसरे से शादी करने का निर्णय लेकर घर से भागे प्रिया और जतिन को पुलिस ढूंढ़ रही है। जतिन जाटव समुदाय से जबकि प्रिया यादव जाति से है।
प्रिया के घर वालों ने अब जतिन के खिलाफ यह कहकर अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी है कि उनकी बेटी नाबालिग है। वहीं पुलिस ने जतिन के घर वालों की धर-पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है। इस बीच घर से भागने से पहले प्रिया के साथ जो बीता काफी डराने वाला है।
प्रिया के पिता ने की बलात्कार की कोशिश
23 वर्षीय जतिन कुमार और 19 वर्षीय प्रिया को करीब चार साल पहले प्यार हो गया था। जिस कॉलेज में जतिन पढ़ रहा था उसमें प्रिया ने भी एडमिशन ले लिया।
प्रिया और जतिन ने एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का निर्णय लिया तो प्रिया ने इस बारे में अपनी मां से बताया कि वह जाटव जाति के युवक से शादी करना चाहती है। इस पर प्रिया की मां आग बबूला हो गई।
प्रिया की मां ने उसकी उसके पिता से बताया कि वह किसी दूसरे के जाति के लड़के से शादी करना चाहती है। उसके बाद प्रिया के साथ बुरी तरह से मार-पीट की। प्रिया ने बताया हे कि उसके पिता ने उसका यौन शोषण भी किया। उसे कई तरह की यातनाएं दी गईं।
प्रिया ने बताया कि उसके घर वालों ने कई दिन ने कई दिन तक एक कमरे में बंद रखा और किसी-किसी दिन खाना पानी भी नहीं देते थे। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि प्रिया के पिता ने खुद ही उसे दूसरे जाति के युवक से शादी करने की सोचने पर सबक सिखाने के लिए उसका यौन शोषण किया।
दोनों ने दिल्ली में की कोर्ट मैरिज
जैसे-तैसे प्रिया अपने घर से भाग पाई तो दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने प्रेमी जतिन के पास आ गई और यहां आकर उसनके उसके 9 मई को कोर्ट मैरिज कर ली। प्रिया ने बताया कि उन्हें उन्हें पुलिस और उनके घर वाले ढूंढ रहे हैं।
घर वालों को कहीं उनके बारे में पता न चल जाए इस डर को लेकर उन्होंने पिछले डेढ़ महीने में छह बार अपना कमरा बदला। प्रिया ने अब सिकंदराव राव थाने में पुलिस को शिकायत कर कहा है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से जतिन के साथ शादी करना चाहती है इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
पुलिस को दी शिकायत में प्रिया ने मांग की गिरफ़्तार किए गए जतिन के घर वालों को छोड़ दिया जाए।
प्रिया और जतिन की शादी कराने वाले वकील विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि उनकी शादी का ओरिजनल प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रिया के मामा ने उन्हें डेढ़ लाख रुपए की पेशकश की थी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रिया की ओर से पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के बाद भी पुलिस जतिन के घर वालों के साथ बुरा व्यवहार कर रही है।
प्रिया के हवाले से यह भी कहा गया है कि इलाके के ज्यादातर पुलिस वाले यादव हैं और उनके पिता का इलाके में काफी रसूख है और उनका नेताओं से सम्पर्क भी है। इधर प्रिया और जतिन दोनों दिल्ली में एक साथ रह रहे हैं।