फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mark Bridger claims murdered schoolgirl's ghost is haunting his prison cell

बेरहमी से किया बच्ची का कत्ल, अब जेल में सता रहा है उसका भूत

Sat, 18 Jul 2015 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jul 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
Mark Bridger claims murdered schoolgirl's ghost is haunting his prison cell

ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर की जेल में एक बच्ची की हत्या के जुर्म में बंद एक कैदी ने शिकायत की है कि जेल उसे लड़की का भूत आकर सताता है। वहीं कैदी के दूसरे साथी ने दावा किया है कि उसने देखा कि पुरुष भूत उस बच्ची को लेकर आता है और उन्हें डराता है।

विज्ञापन


मिरर के अनुसार, मार्क ब्रिजर नाम के कैदी ने कहा है कि रोज रात में पांच साल की बच्ची उसकी सेल में आती है। कैदी ने कहा कि वह लड़की बिल्कुल साफ तौर से देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस घटना को कैदी ने कोर्ट में लिखित रूप से भी दी है लेकिन अभी तक कोर्ट ने इसे सार्वजनिक नहीं किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैदी ब्रिजर को पांच साल की बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास हुआ है और वह मरने तक जेल में बंद रहेगा।

ब्रिजर ने क्यों की थी मासूम की हत्या

Mark Bridger claims murdered schoolgirl's ghost is haunting his prison cell

ब्रिजर ने बच्ची की हत्या को लेकर अदालत को बताया कि उसे इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है कि उसने उस बच्ची की हत्या क्यों की थी क्योंकि वह उस वक्त शराब पी रखी थी और उसे काफी ज्यादा नशा था।

उसने पुलिस को बताया कि उसे भरोसा नहीं हो रहा है कि उसने इतनी खूबसूरत बच्ची की हत्या की होगी। क्योंकि उसे बाद में पता चला कि बच्‍ची इतनी खूबसूरत ‌और खुश मिजाज थी।

हालांकि हत्या के बाद उसने उस लड़की की लाश पास की नदी में फेंक दी थी जिसके अवशेष ही बाद में बरामद किए जा सके हैं। पुलिस ने ब्रिजर के इस अपराध की छानबीन के लिए उसके घर को भी बुल्डोजर से गिरा दिया है। पुलिस ने बताया कि ब्रिजर का घर दुनिया के सबसे ज्यादा मानसिक विक्षिप्त अपराधियों में से एक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed