फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man with no arms or legs is convicted for molesting a six-year-old girl

अपाहिज ने किया बच्ची का यौन शोषण, कोर्ट ने दी सजा

Thu, 14 Jan 2016 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jan 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
Man with no arms or legs is convicted for molesting a six-year-old girl

ये शख्स चल नहीं सकता है, न खुद से उठ-बैठ सकता है। इसे कहीं जाना होता है तो एक देखभाल करने वाला इसे पहियों वाली कुर्सी पर ले जाता है।

विज्ञापन


बिना हाथ-पैर के इस आदमी पर एक बच्ची के यौन शोषण का इल्जाम है और सजा भी मिली है।

जर्मनी के चेमनित्ज में 35 वर्षीय टॉमी एस को 6 साल की बच्ची के यौन शोषण का दोषी पाया गया है। कोट ने टॉमी को 11 महीने कैद की सजा सुनाई है।

डेलीमेल की खबर के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने टॉमी को बच्ची के जन्मदिन पर आमंत्रित किया था। जहां टॉमी उसकी बच्ची और एक और बच्चे को कहानी सुनाने के बहाने एक कमरे में ले गया और मौका पाते ही कुकर्म को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन

बच्ची की गवाही पर अपाहिज दोषी करार

Man with no arms or legs is convicted for molesting a six-year-old girl

यौन शोषण के इस मामले में कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्ची से जानकारी ली। बच्ची ने अदालत को बताया कि टॉमी उसे और उसके दोस्त को कमरे में कहानी सुनाने के लिए ले गया। फिर टॉमी ने एक खेल खेलने के लिए कहा।

बच्ची के मुताबिक टॉमी ने उससे कपड़े उतारने के लिए कहा और अपने चेहरे से उसका यौन शोषण करने लगा।

उधर टॉमी ने खुद पर लगे सभी आरोपो से पल्ला झाड़ा है। टॉमी के मुताबिक उसने बच्ची के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है, बच्ची महज एक काल्पनिक कहानी बता रही है।

अदालत ने टॉमी को दोषी करार दिया है और 11 महीने के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed