फर्जी अफसर बन HIV पीड़ित ने लड़की को दबोचा
न्यूयार्क में एक 41 वर्षीय एचआईवी पीड़ित की ओर से एक 15 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। न्यूयार्क डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्षीय एक छात्रा जब स्कूल से लौटकर घर जा रही थी तभी एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी बन उसे गलत साइड से चलने के लिए पकड़ लिया।
इसके बाद आरोपी ने छात्रा को पास में खंडहर बने मोबाइल क्लास रूम में ले गया और वहां उससे बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की किसी तरह रहे उस बनावटी अफसर से छुड़काकर भागी और पास में मौजूद चर्च के लोगों से बचाने की गुहार लगाई।
गुड समरिटेन्स नाम के इस अपराधी ने लड़की को फिर से पकड़ने की कोशिश की और उसके पीछे भागा लेकिन वह लड़की को नहीं पकड़ पाया। इसके बाद वह अपनी कार की ओर भागा और कार में बैठकर भागने की कोशिश करने लगा।
रेत में फंसी कार, मौके पर पकड़ा गया अपराधी
प्रत्यक्ष्यदर्शियों के अनुसार, उस शख्स ने मौके से भागने से कोशिश की लेकिन उसकी कार रेत में फंस गई जिससे वह भाग नहीं पाया। इसके बाद लड़की के लोगों को आपबीती बताने पर अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने मौके पर ही अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अपराधी पर अपहरण, रेप की कोशिश, एचआईवी होने के बावजूद असुरक्षित यौन संबंध बनाकर बीमारी फैलाने की कोशिश करने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
हालांकि अदालत ने इस शख्स को 1.2 मिलियन डॉलर पर बेल दे दी है। बेल देते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी पर अगर अरोप सही पाए गए तो आजीवन कारावास हो सकता है।