फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man who raped girl aged two and killed her great-grandparents jailed for 359 years

दो साल की बच्ची से किया रेप, कोर्ट ने दी 359 साल की सजा

Sun, 23 Aug 2015 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 23 Aug 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
 Man who raped girl aged two and killed her great-grandparents jailed for 359 years

हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला शख्स अमेरिका के अलास्का का है। 26 साल के इस दरिंदे का नाम जेरी एक्टिव है। मामला साल 2013 का है जब जेरी ने बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर उनकी दो साल की पोती के साथ वहशत को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जेरी की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। उसने बच्ची के दादा-दादी की हत्या भी कर डाली, जिनकी उम्र 71 और 73 साल बताई जा रही है।

जेरी पर 10 जघन्य अपराधों के लिए मुकदमा चला। इनमें फर्स्ट डिग्री मर्डर, सेक्स अपराध, नाबालिग से बलात्कार, और लूट के मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक जेरी ने एक 90 साल की महिला का भी यौन शोषण किया था।
विज्ञापन

359 साल की सजा हुई

 Man who raped girl aged two and killed her great-grandparents jailed for 359 years

इससे पहले जेरी सात साल की सजा काटने के बाद रिहा हुआ था। रिहा होने के कुछ ही घंटे के बाद जेरी बच्ची के घर में घुस गया और उसके साथ मुंह काला कर लिया।

जेरी ने घर में मौजूद बच्ची के दादा-दादी को भी नहीं बख्शा और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

कोर्ट के जज फिलिप वोलैंड के मुताबिक जेरी का अपराध रेयरेस्ट ऑफ द रेयर कैटेगरी का है। जेरी जैसे लोग समाज के लिए किसी बदनुमा दाग से कम नहीं। कोर्ट ने जेरी को 359 साल के कारावास की सजा सुनाई है। उधर जेरी का कहना है कि उसने कुछ नहीं किया है। वो निर्दोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed