फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man used pen camera to film women in dressing rooms

कपड़े बदलती महिलाओं के बनाता था वीडियो

Wed, 01 Apr 2015 12:23 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
man used pen camera to film women in dressing rooms

जेम्स बॉण्ड की फिल्में देखकर एक शख्स ने ऐसी हरकतें करना शुरू किया कि सुनने वाले भी शर्म से पानी-पानी हो गए। आरोपी शख्स ने महिलाओं के निजी पलों को देखने के लिए बेहद शर्मनाक हरकत कर डाली।

विज्ञापन


घटना पेंसिलवानिया की है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय शख्स ने फिल्मों से एक आइडिया चुराया और महिलाओं को कपड़े बदलते वक्त कैमरे में कैद करने का प्लान बना डाला। उसने इसके लिए एक पेन कैमरा खरीदा और उसे ड्रेसिंग रूम में सेट करके रख दिया।
विज्ञापन


आरोपी मिकलॉस ज्यूगोविक्स पर निजता के हनन, गैरकानूनी रूप से कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के इस्तेमाल का आरोप लगा है।

कपड़े बदलते वक्त महिला ने देखा कैमरा

man used pen camera to film women in dressing rooms

एनवाई डेलीन्यूज के अनुसार, आरोपी शख्स को काउंटी जेल में रखा गया है, पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि जब वह कपड़े बदल रही थी तभी उसने नोटिस किया कि दीवार के नीचे एक पेन निकला हुआ है।

घटना 21 मार्च की है। पीड़िता ने कहा कि वह पेन को उठाने के लिए झपटी लेकिन तब तक उसे हटा लिया गया। शक होने पर महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने स्टोर का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें मिकलॉस नजर आया।

एक सप्ताह बाद स्टोर के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी स्टोर में काम के लिए लौट आया है और उसे कई बार चेंजिंग रूम के पास टहलते हुए देखा गया है।

गंदी लत के चलते फिर पहुंचा कैमरा लेकर

man used pen camera to film women in dressing rooms

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे महिलाओं को पकड़े बदलते देखने की आदत हो गई थी, इसलिए वह वापस आया था।

उसने बताया कि वह फिर से किसी महिला को कपड़े बदलते हुए कैमरे में कैद करना चाहता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार महिलाओं के वीडियो बना चुका है। उसने वीडियो कैमरा युक्त पेन ऑनलाइन मंगाया था।

आरोपी ने कहा कि वीडियो और तस्वीरें वह घर जाकर अपने कंप्यूटर में ट्रांसफर कर लेता था, लेकिन उसने इन्हें कभी इंटरनेट पर नहीं डाला। पूछताछ के बाद पुलिस ने पेन और कंप्यूटर को सीज कर दिया। पुलिस को शंका है कि आरोपी ने बीते वर्ष नवंबर में ऐसा करना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed