{"_id":"1455f664a7ff3ffddc45d02936b3e617","slug":"man-uploads-sex-cliping-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स के बाद फेसबुक पर डाला एमएमएस, मचा बवाल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सेक्स के बाद फेसबुक पर डाला एमएमएस, मचा बवाल
अमरोहा/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
एक दुकानदार को एक शादीशुदा महिला से प्यार हुआ। उसने महिला से सेक्स के दौरान एमएमएस बनाया और उसे फेसबुक पर डाल दिया। इससे नाराज युवती के परिजनों ने रविवार रात युवक की दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना अमरोहा जिले की है।
15 हजार में सौदा, बेहोश कर 12 दिन तक किया रेप
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला सराय कोहना के एक युवक की बस्ती के मुख्य बाजार में कपडे़ की दुकान है। उसने एक विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अमरोहा लाकर एमएमएस बनाया। फिर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दोस्तों से शेयर भी किया। आरोपी के एक दोस्त ने महिला की जाति को लेकर आलोचना कर दी। इसके बाद बवाल मच गया।
विज्ञापन
65 साल के दादा ने पोती के साथ की शर्मनाक हरकत
कमेंट से भड़का गुस्सा
एमएमएस की बात दो दिन पहले सामने आई थी। फेसबुक पर जातिसूचक शब्द को लेकर किए गए कमेंट से महिला के घरवालों का गुस्सा भड़क उठा। उन लोगों ने रविवार देर रात करीब दो बजे आरोपी युवक की दुकान में आग लगा दी।
बिना पूछे घर से कदम रखा बाहर, पति ने जान से मारा
नौगावां सादात के थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुकान मालिक के भाई की तहरीर पर बवालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आग लगाने में शामिल कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि अगर महिला पक्ष तहरीर देगा तब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।