फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man Tries to Bury ten Year Old Daughter Alive

बेटी के मुंह पर टेप चिपकाकर की हैवानियत

Mon, 19 Jan 2015 12:24 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
Man Tries to Bury ten Year Old Daughter Alive

बदलते वक्त के साथ लोगों की मानसिकता बिल्कुल नहीं बदली। इसका ताजा उदाहरण त्रिपुरा की घटना है जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा जमीन पर दफनाने की कोशिश की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भारत-बांगलादेश की सीमा पर बसे एक गांव में आरोपी अब्दुल हुसैन अपनी 10 साल की बेटी को घर के ही एक हिस्से में दफनाने जा रहा था।

घटना के पीछे वजह यह थी कि वह लड़की से नफरत करता था। आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी।

मुंह पर चिपकाया टेप और गड्ढे में फेंका

Man Tries to Bury ten Year Old Daughter Alive

आरोपी मे मौका देखकर घर के ही एक हिस्से में गड्ढा खोदा। उसने लड़की के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद उसने बच्ची को गड्ढे में फेंक दिया और मिट्टी डाल दी। इसन बच्ची को सीने तक गड्ढे में डाला था, जबकि उसका चेहरा बाहर था।

आरोपी को जब इस बात का अंदाजा हुआ कि उसकी पत्नी वापस आने वाली है तो उसने लड़की के सिर पर लकड़ी का एक गट्ठर रख दिया ताकि किसी को पता न चले और बाद में वह उसे दफना दे।

आरोपी की पत्नी ने घधर आते ही बच्ची को गायब देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने घर के कोने से बच्ची को खोज निकाला। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed