{"_id":"96ce0b7795a4b324501366516f19409e","slug":"man-tried-to-kill-wife-over-not-keeping-karva-chauth-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी ने नहीं रखा करवाचौथ, पति ने पिलाया फिनायल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बीवी ने नहीं रखा करवाचौथ, पति ने पिलाया फिनायल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Oct 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कल्याणपुरी में एक महिला ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो उसके पति ने उसे जबरन फिनायल पिला दिया। उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला के बच्चों ने तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस और डॉक्टर इससे इनकार कर रहे हैं। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
9 इंसानी 'भेड़ियों' की खौफनाक दास्तां
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 39 वर्षीय संगीता (परिवर्तित नाम) पति विनोद (परिवर्तित नाम) और तीन बच्चों के साथ कल्याणपुरी में रहती है। विनोद काफी समय से बेरोजगार है। संगीता घर के पास दुकान चलाकर घर का खर्च चला रही है।
विज्ञापन
विनोद ने संगीता से करवाचौथ का व्रत रखने को कहा था, लेकिन उसने व्रत नहीं रखा। इस बात पर मंगलवार को दोनों में झगड़ा हुआ।
संगीता की 18 वर्षीय बेटी ने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर अकसर मम्मी-पापा में झगड़ा होता रहता था। उसने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान पापा ने मां को जबरन टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पिला दिया।
संगीता के बेहोश पर पड़ोसियों की मदद से परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, संगीता के पेट से फिनायल निकाल दिया गया है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने परिजनों के बयान के बाद विनोद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घर से खाली बोतल बरामद कर ली है।