{"_id":"841696da87e56e6e2b535193f6f72547","slug":"man-throws-acid-on-wife-after-she-refuses-to-cook-hindi-news-cj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान पति ने पत्नी को तेजाब से नहलाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हैवान पति ने पत्नी को तेजाब से नहलाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 17 Sep 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के खाना बनाने से इंकार करने पर एक वहशी पति ने उसे तेजाब से नहला दिया। मामला मध्यप्रदेश के शहडोल का है। जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के खन्नोधी गांव का रहने वाले रामजी सोनी ने अपनी पत्नी के खाना बनाने से इनकार करने पर उसे तेजाब से जला दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद अभियुक्त रामजी फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि खन्नोधी गांव निवासी रामजी सोनी ने अपने घर पहुंचकर पत्नी से खाना बनाने को कहा, लेकिन जब पत्नी ने खाना बनाने से इनकार कर दिया तो पहले उसने पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में उस पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि रामजी तेजाब का उपयोग घर में सोने के जेवरात साफ करने के लिए किया करता था। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन