{"_id":"378752e049b3698c8856f71b2a8691f9","slug":"man-thrown-from-train-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट न देने पर ट्रेन से फेंका, पैर कटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सीट न देने पर ट्रेन से फेंका, पैर कटा
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में तिलक ब्रिज के पास ईएमयू ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े के दौरान दो युवकों ने एक शख्स पर पहले चाकू से हमला किया, फिर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट आकर उसका एक पैर कट गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़ित ने पुलिस पर बयान बदलने का दबाव देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गणेश कुमार (30) पत्नी और तीन बच्चों के साथ ओम एंक्लेव पार्ट-2 अगवानपुर रोड, फरीदाबाद में किराये पर रहता है।
तिलक ब्रिज स्थित फिडर्स लॉयड कारपोरेशन लिमिटेड के गोदाम में गार्ड गणेश 25 दिसंबर की रात तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से पलवल जाने वाली ईएमयू ट्रेन पर सवार हुआ।
विज्ञापन
गणेश के मुताबिक, कोच में दस लोग सवार थे। कुछ देर बाद दो युवक और चढ़ गए। दोनों उसके पास आए और अपनी सीट बताकर उठने के लिए कहा। विरोध पर युवकों ने उसे ट्रेन से फेंकने की धमकी दी।
इसके बाद पिटाई करके चाकू से हमला कर दिया। गणेश की जेब से पांच सौ रुपये और दो मोबाइल फोन छीन लिए। दोनों युवक उसे खींचकर दरवाजे पर ले आए और चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे गणेश का बायां पैर कट गया।
डिब्बे में मौजूद लोग यह सब देखते रहे, किसी ने भी बदमाशों का विरोध नहीं किया। गणेश को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया।