पत्नी की हत्या कर लाश के साथ सोता रहा वो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवस के अंधे एक शख्स ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर सारी रात उसके साथ सोता रहा। दोनों के बीच एक बच्चे के यौन शोषण को लेकर विवाद हुआ था।
मामला टेक्सास का है। आरोपी एपिफैनियो गुजमान (43) को पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए अदालत ने 45 साल जेल की सजा सुनाई है।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि गुजमान अपनी पत्नी रैशल रॉड्रिग्यूज (41) के साथ रहता था। दोनों एक पार्टी में गए थे, जहां गुजमान पर 7 साल की एक बच्ची के नाजुक अंगों को छूने और बुरे बर्ताव का आरोप लगा था।
लाश के साथ बिताई रात, खून से रंगा बिस्तर
डेली मेल के अनुसार, आरोपी ने पत्नी को पीछे से जकड़ लिया और तब तक उसका गला दबोचे रहा, जब तक कि उसकी सांसे नहीं थम गईं। इसके बाद उसने पत्नी की लाश बिस्तर पर लिटा दी और खुद भी उसके बगल में सो गया।
अगली सुबह जब वह जागा तो देखा कि उसकी पत्नी मरी हुई पड़ी है। उसके मुंह से खून बाहर आ गया था। उसने पत्नी की लाश एक बड़े स्लीपिंग बैग में रखी और उसे शहर से बाहर सुनसान जगह पर फेंक दिया। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन जब रैशल की मां ने गुजमान के चाचा से शादी कर ली तो दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई।
चौंकाने वाली बात ये है कि घटना से तीन दिन पहले ही रैशल ने आरोपी की जमानत करवाई थी, जोकि एक अन्य केस में आरोपी बनाया गया था। लाश को ठिकाने लगाने के बाद वह अपनी भांजी से भी मिलने गया, जिसने उसके चेहरे और शरीर पर लगे खरोंच के निशान के बारे में भी पूछा था।
ऐसे खुल गई आरोपी की पोल
आरोपी ने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़ आया है क्योंकि वह उससे बहुत झगड़ती थी और उसका व्यवहार भी ठीक नहीं था। घटना के एक दिन बाद रैशल के भाई ने एक शख्स को फोन करके गुजमान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह घर से गायब है और आखिरी बार जब वह दिखा था तो उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे।
वहीं, जिस कंपनी में रैशल नौकरी करती थी, उसे भी जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तहकीकात शुरू की और एक सुनसान इलाके से रैशल की लाश बरामद कर ली।
उन्होंने आरोपी गुजमान को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान रैशल के बेटे इस्राइल लेडेस्मा ने गुजमान को बताया कि उसकी मां से उसकी शादी एक झूठ था।