फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man stabs teen to death for staring at his girlfriend

गर्लफ्रेंड को घूरता था तो कर दिया कत्ल

Fri, 18 Jul 2014 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 18 Jul 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
Man stabs teen to death for staring at his girlfriend

वह लड़का हमेशा उसकी गर्लफ्रेंड को घूरता रहता था। उसने कई बार टोका की तुम मेरी गर्लफ्रेंड को इस तरह लगातार मत देखो, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन


एक दिन गुस्से में आकर उसने लड़के का कत्ल कर दिया। घटना मुंबई के मलाड इलाके की है।

यहां एक 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने अपने दोस्त के भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने यह हत्या केवल इसलिए की क्योंकि उसके दोस्त का भाई हमेशा ही उसकी गर्लफ्रेंड को देखा करता था।
विज्ञापन


आरोपी संदीप पांडेय मलाड (पश्चिम) के गोकुल नगर इलाके में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है जहां उसकी गर्लफ्रेंड ट्यूशन क्लास करने के लिए आती थी।

उसने कई बार दी थी चेतावनी

Man stabs teen to death for staring at his girlfriend

आमतौर पर पांडेय अपनी गर्लफ्रेंड को उसके घर पर छोड़ा करता था। इस बीच बीते सोमवार को उसने देखा कि उसके दोस्त का भाई 19 वर्षीय नीतेश यादव उसकी गर्लफ्रेंड को लगातार देखा करता है, जब वह उसे घर पर छोड़ता है।

मिड-डे के अनुसार, इससे गुस्सा होकर पांडेय ने फैसला किया कि यदि नीतेश ने उसकी गर्लफ्रेंड को देखना बंद नहीं किया तो वह उसकी हत्या कर देगा।

बुधवार की शाम पांडेय अपने साथ चाकू लेकर आया और गर्लफ्रेंड के ट्यूशन क्लास वाले जगह पर खड़ा हो गया। जैसे ही वह क्लास से बाहर निकली उसने देखा कि नीतेश फिर से उसे लगातार देख रहा है।

चाकू से नीतेश पर ताबड़तोड़ किया हमला

Man stabs teen to death for staring at his girlfriend

पुलिस ने बताया कि पांडेय नीतेश के पास पहुंचा और उससे कहा कि जिस लड़की को वह देखा करता है, वह उसकी गर्लफ्रेंड है। उसने नीतेश को चेतावनी दी कि वह उस लड़की से दूर ही रहे।

हालांकि, नीतेश ने उसकी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह लड़की को देखता रहेगा और उससे बात भी करेगा। इससे नाराज होकर पांडेय ने जेब में छिपाकर लाया चाकू निकाला और नीतेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पास में ही खड़े मृतक के भाई और पांडेय के दोस्त अजय ने नीतेश के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा और पांडेय को पकड़ लिया। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को खबर की और नीतेश को लेकर कांदिवली स्थित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अस्तपताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मौत के बाद हुई गिरफ्तारी

Man stabs teen to death for staring at his girlfriend

पुलिस ने पांडेय को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पांडेय को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं एक अन्य घटना में कल्याण पश्चिम के उंबर्डे का रहने वाला सिद्धार्थ अरगडे ने अपने दोस्त निलेश खरुक को ब्लेड मार कर घायल कर दिया।

कुछ वर्ष पहले दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। उस समय आपस में किसी कारणवश झगडा हुआ था, जिसके कारण निलेश अपने दोस्त सिद्धार्थ से नाराज था।
अवैध संबंध में ली अपने दोस्त की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed