{"_id":"d88488492d9a5f9809f2d289694ba65d","slug":"man-shot-over-onion-argument-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंसू के बाद प्याज ने बहाया खून","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
आंसू के बाद प्याज ने बहाया खून
अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाय रे! प्याज की महंगाई। किसी ने नहीं सोचा था कि इसकी वजह से किसी की हत्या भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
आगरा के अलीगंज थाना क्षेत्र में अंडे में प्याज नहीं डालने के मामूली विवाद में एक युवक ने अंडा बेचने वाले को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल दीपू (35) थाना अलीगंज के गांव हृदयपुर का रहने वाला है। वह अपने गांव के बाहर ही सड़क पर अंडे की ठेला लगाता है। दो दिन पहले उसका गांव पलरा में रह रहे खुराना से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
रविवार की शाम लगभग पांच बजे खुराना बोलेरो में सात-आठ लोगों के साथ दीपू की ठेले पर पहुंचा और दीपू से गाली-गलौच करते हुए बोला, ‘प्याज महंगी हो गई तो तू अंडे में प्याज नहीं डालेगा।' इसके बाद उसने तमंचा निकाला और दीपू पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली दीपू के माथे में लगती हुई बाहर निकल गई और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी खुराना मैनपुरी का रहने वाला है और वहां से जिलाबदर घोषित है। काफी समय से वह अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा है।
दीपू ने खुराना सहित छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दो दिन पहले खुराना ने दीपू की ठेल पर अंडा खाया था और उससे अंडे में प्याज डालने को कहा था। दीपू ने प्याज महंगी होने हवाला देते हुए डालने से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।