{"_id":"30dab1e7562999d205649d7ea33f6904","slug":"man-shot-in-hand-by-goons-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में जेब से मिले 30 रुपए, मार दी गोली","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लूट में जेब से मिले 30 रुपए, मार दी गोली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला इलाके में लूटपाट के दौरान एक युवक की जेब से महज 30 रुपए मिलने पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल युवक शैलेंद्र (26) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शैलेंद्र परिवार के साथ होलंबी कलां में रहता है। वह नरेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में काम करता है। सोमवार शाम को वह घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया।
उन्होंने तमंचा दिखाकर शैलेंद्र से रुपए देने को कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने शैलेंद्र की जेब में हाथ डाला तो 30 रुपए ही निकले। इस बात पर एक बदमाश ने गुस्से में शैलेंद्र के हाथ में गोली मार दी।
विज्ञापन
नरेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।