भाभी के साथ अश्लीलता, देवर बचाव में आया तो उसे गोली मार दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी के साथ हो रही अश्लीलता के विरोध में एक देवर को अपनी जान गंवानी पड़ गई। मामला यूपी के शाहजहांपुर के रोजा इलाके का है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला बहादुरगंज में रहने वाले एक कारोबारी के बेटे अमित गुप्ता का फोन कुछ दिन पहले गलती से रामलखन की भाभी के मोबाइल नंबर पर लग गया।
आरोपी अमित गुप्ता अब रोज-रोज रामलखन की भाभी को फोन करके परेशान करने लगा। आरोपी फोन पर महिला से अश्लील बातें करता था।
इस बात से तंग आकर महिला ने अपने देवर रामलखन को सारी बात बताई। गुस्साए रामलखन ने आरोपी को समझाने की कोशिश की।
पुलिस अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई
आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और रामलखन की भाभी को सताना जारी रखा। बुधवार शाम अमित ने फिर रामलखन की भाभी को फोन किया तो रामलखन ने उसे फोन पर खरीखोटी सुना दी।
इस पर अमित ने उसे बात करने के बहाने लोधीपुर में एनटीआई स्कूल के पास बुलाया। रामलखन रात करीब साढ़े आठ बजे अपने गांव के अमित, नन्हें लाल, मुन्ने और अन्नू के साथ एनटीआई स्कूल के पास पहुंच गया।
कुछ देर में अमित भी दो-तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद रामलखन और अमित गुप्ता के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। बातचीत में विवाद इतना बढ़ा कि अमित ने तमंचा निकालकर रामलखन के सीने में गोली मार दी और अपने दोस्तों के साथ भाग निकला। रामलखन को उसके साथी जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी युवक बहादुरगंज के एक व्यापारी का बेटा बताया जा रहा है जो हत्या के बाद फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है।